कारोबारी के मकान से जेवर व नकदी चोरी
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम बी ब्लॉक निवासी दवा कारोबारी अमित कुमार शर्मा के घर का ताला तोड़कर चोर दो लाख के जेवर और 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए। अमित के मुताबिक शनिवार सुबह परिवार के साथ गोंडा गए थे। मंगलवार दोपहर लौटे तो कमरे के ताले टूटे मिले। पड़ोसी ने अमित को बताया कि सोमवार दोपहर में एसी भी चल रहा था।