सरोजनीनगर। थानाक्षेत्र के एक बंद मकान से चोरों ने गहने और नकदी साफ कर दी। पीड़िता ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शमा विहार कॉलोनी निवासी आमना खातून के मुताबिक दो नवंबर की रात करीब नौ बजे वह परिवार के साथ मकान मालिक नासिर अली सिद्दीकी की बेटी की शादी में शामिल होने हज हाउस गई थीं। रात 11:30 बजे लौटीं तो देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी थी। अंदर अलमारी और लॉकर खुले थे। चांदी का जोड़ी झुमका, पायल, कंगन, बिछिया, तीन अंगूठियां, चिमटी और 2200 रुपये व गुल्लक में रखे सिक्के गायब मिले। आमना ने वहीं के एक व्यक्ति पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच शुरू कर दी है।