सराफ के पालतू कुत्ते ने बच्ची को काटा, विरोध पर मारपीट
लखनऊ। गोमतीनगर में समराज स्टेट कॉलोनी निवासी उमानाथ पांडेय ने कौशल बद्री सराफ के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
उमानाथ के मुताबिक घर के पीछे कौशल बद्री का मकान है। आरोप है कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी अनारा के हाथ में कौशल बद्री के पालतू कुत्ते ने काट लिया। जब इसकी शिकायत कौशल से की तो वह गाली-गलौज करने लगे। उसी दिन रात में कौशल कुछ लोगों को लेकर पीड़ित घर पहुंचे और उन्हें पीट दिया।