लखनऊ। आशियाना के किला मोहम्मदी निवासी सराफ हंसराज विश्वकर्मा से मकान दिलाने के नाम पर 19 लाख की ठगी हो गई। कार्रवाई न होने पर पीड़ित व अन्य सराफ ने सोमवार को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। हंसराज के मुताबिक, उनकी आशियाना में सेक्टर-जी की दुकान पर कुछ दिन पहले आए प्रॉपर्टी डीलर ने कम कीमत पर मकान दिलाने की बात कही। झांसे में आकर हंसराज ने 12 लाख के जेवर और सात लाख रुपये दे दिए। हालांकि, न तो उन्हें मकान और न ही जेवर व रुपये वापस मिले। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामला लेन-देन से जुड़ा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।