फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर से 20 लाख के जेवरात उड़ाए

Sat, 16 Mar 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। रोझइया भीखमसाह में बीती रात चोरों ने दीवार फांदकर घर में घुसकर करीब 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात व 2.70 लाख की नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस ने जांच की। वारदात के दौरान चोरों ने परिजनों के कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। जिस कारण किसी तरह की आहट सुनाई नहीं पड़ी।
विज्ञापन


ग्राम रोझइया भीखमसाह निवासी शिवअधार त्रिवेदी के घर को बीती बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने सो रहे परिजनों के कमरे के बाहर की कुंडी बंद कर ली। आंगन के बगल में बने एक कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। साथ ही एक सूटकेस को गांव के बाहर गेहूं के खेत में फेंककर चलते बने। शुक्रवार सुबह खेत पर सामान बिखरा होने से चोरी की घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित शिव आधार त्रिवेदी के मुताबिक चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये हैं। 2,70,000 रुपये की नकदी भी चोरी हुई है। थानाध्यक्ष बबिता पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन


चोरों ने पांच लाख का सामान किया पार
खीरो (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के तिवारिन खेड़ा मजरे खजुहा गांव में गुरुवार की रात चोर एक घर में घुसकर बक्से का ताले तोड़कर लगभग पांच लाख का सामान उड़ा दिया। तिवारिन खेड़ा मजरे खजुहा निवासी राम बहादुर लोधी हरदोई में ईंट भट्ठे में वह और उसका पुत्र अतुल कुमार गुजरात में नौकरी करता है।
घर में पत्नी शांती देवी, बहू अंजू व पुत्री कुमकुम रहती हैं। गुरुवार को घर में शांती व अंजू थीं । रात में खाना खाने के बाद सास शांती देवी बरामदे में व बहू अंजू कमरे में सो गईं। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे चार अज्ञात चोर अंजू के कमरे में घुसकर अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमे रखे सोने चांदी के जेवरात, चार कंबल व 2500 रुपये नकदी लेकर जाने लगे तभी शांती देवी की नींद खुल गयी।
उसने चोरों को सामान ले जाने से रोका तो चोरों ने उसका गला दबाकर सारा सामान लेकर भाग गए। सास-बहू के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तथा घटना की जानकारी खीरो पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आसपास चोरों की तलाश करायी लेकिन चोर रात के अंधेर का फायदा उठाते हुए सारा सामान लेकर फरार हो गए।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि शांती देवी की तहरीर पर दो नामजद सहित चार लोगों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच के बाद चोरो की तलाश शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें