फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात घरों से 20 लाख के जेवर व नकदी चोरी

Fri, 16 Feb 2024 04:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने दरोगा समेत सात लोगों के घर पर धावा बोलकर 20 लाख के जेवर व 1.6 लाख नकदी पार कर दी। पीड़ितों ने संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही निवासी दरोगा मनोज कुमार बीते एक फरवरी को घर में ताला बंद कर सपरिवार अयोध्या गए थे। रविवार को भतीजे लोकेश ने उन्हें घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। मनोज के घर से गैस चूल्हा, सिलिंडर, कूलर, इन्वर्टर सहित लाखों का सामान चोरी हुआ है।
उधर, कृष्णानगर के हरिओमनगर निवासी सुनील कुमार पटेल के पिता का मंगलवार को निधन हो गया था। वह सपरिवार अपने गांव सुमेरगंज गए थे। उसी रात ताला तोड़कर घर में घुसे चोर दस लाख के जेवर व 40 हजार नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

बंथरा के अमावां निवासी जंगी सिंह के घर में बुधवार रात घुसे चोर अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर व पांच हजार रुपये चुरा ले गए।
गोडवागांव निवासी छोटेलाल के घर से चोर संदूक उठा ले गए। उसमें तीन लाख के जेवर व सात हजार रुपये थे। छोटेलाल के छोटे भाई हरिशंकर के घर से भी चार लाख के जेवर व ढाई हजार रुपये चोरी हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा दुबग्गा निवासी किसान संतोष कश्यप उर्फ गुड्डू के मुताबिक 21 फरवरी को उनके बेटे कुलदीप व दीपक का तिलक है। इसके लिए 50 हजार रुपये व लाखों का सामान घर में रखा था। बुधवार रात नकदी व सारा सामान चोरी हो गया। उनकी पड़ोसी सुनीता के घर से पायल व 1500 रुपये चोरी हो गए। पुलिस के मुताबिक सभी मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें