फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेई को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 21 Jul 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नवीन मंडी समिति रायबरेली में शनिवार को निर्माण कार्य कराने पहुंचे जेई को बंंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। ठेकेदार को धमकाकर भगा दिया गया। एक दबंग आढ़ती ने अन्य लोगों के साथ मिलकर ऐसा किया। यह लोग निर्माण कार्य होने का विरोध कर रहे थे। पुलिस के साथ सदर विधायक अदिति सिंह ने पहुंचकर बीचबचाव कराया। पुलिस नवीन मंडी समिति के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

लखनऊ के गोमती नगर निवासी एवं मंडी परिषद लखनऊ के जेई जेपी राव के मुताबिक नवीन मंडी समित रायबरेली में 28 दुकानों के अलावा रोड निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्य कराए जाने हैं। इन कार्यों पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। शनिवार शाम छह बजे मंडी समिति मेंं आढ़ती का कार्य करने वाला युवक अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा और उनके साथ धक्कामुक्की की। विरोध पर मारपीट की। भागकर मंडी समिति के कार्यालय पहुंचा तो वहां पर बंधक बना लिया।
उसके साथ आए अन्य लोगों की सूूचना पर पुलिस पहुंची तो उसे छुड़ाया गया। करीब आधा घंटे तक जेई को बंधक बनाए रखा गया। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि प्रकरण जानकारी में आया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। पीडि़त पक्ष की तहरीर और फुटेज के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें