फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने अपने नाम में बिश्नोई जोड़ा : जून माह के लिए ट्विटर हैंडल पर अपनी माता राधिका की स्मृति में जोड़ा नाम के आगे बिश्नोई

Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एक दिन पहले जयंत ने यह भी कहा था कि एक आपराधिक समूह को बार-बार बिश्नोई गैंग बताकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने वाले शांति प्रिय बिश्नोई समाज की भावना आहत की जा रही है। गौरतलब हैं कि जयंत की माता राधिका मुरादाबाद के बिश्नोई समाज से थीं।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद प्रमुख जयंत सिंह ने ट्विटर हैंडल पर अब अपने नाम के साथ बिश्नोई जोड़ा है। उन्होंने इस बाबत ट्वीट किया, क्या आप जानते हैं कि मेरे नाम में चौधरी अजित सिंह जी की इच्छा अनुरूप कुमार भी है। माताजी की स्मृति में और शांति प्रिय बिश्नोई समाज के सम्मान में जून महीने के लिए ट्विटर पर यह नाम जोड़ा है। ऐेसे वक्त जब धर्म और जाति पर आधारित बंटवारों पर चर्चा है, शायद कुछ लोगों की आंखों से पर्दे उठ जाए। एक दिन पहले जयंत ने यह भी कहा था कि एक आपराधिक समूह को बार-बार बिश्नोई गैंग बताकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने वाले शांति प्रिय बिश्नोई समाज की भावना आहत की जा रही है। गौरतलब हैं कि जयंत की माता राधिका मुरादाबाद के बिश्नोई समाज से थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें