फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आठ को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आठ फरवरी को होगी। विद्यालय की प्राचार्य साधना शुक्ला ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सुबह 10.30 बजे से होगी। राजकीय सैनिक इंटर कॉलेज सरोजनीनगर और जवाहर नवोदय विद्यालय पिपरसंड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बता दें इस बार 1022 अभ्यर्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। प्राचार्य ने डीआईओएस राकेश कुमार से दोनों परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षक की तैनाती की मांग की है। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक घंटा पहले पहुंचना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें