‘जश्न-ए-गजल’ की तीसरी शाम गजल गायक जसविंदर सिंह ने रोशन की। उन्होंने अपनी नज्मों से महफिल-ए-शमां को देर रात तक रोशन रखा।
गोमतीनगर स्थित आनंदी आर्किड में चल रहे कार्यक्रम के पहले दो दिन गजल गायक चंदन दास और तलत अजीज ने महफिलें लूटीं।
वहीं, शनिवार को जसविंदर सिंह ने अपनी गायकी का जादू चलाया। उन्होंने अपने अलग अंदाज व मखमली आवाज में गजल ‘यूं तो क्या-क्या नजर नही आता, कोई तुम सा नजर नही आता...’।
‘आंखों में रहा दिल में उतर कर नही देखा...’ और ‘जो किसी पर फिदा नहीं होता, शायद उसका खुदा नहीं होता...’ सहित कई गजलें सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
इसी श्रृंखला में लखनऊ की गायिका सृष्टि पांडे ने भी गजल ‘करूं ना याद तुझे इस तरह भुलाऊं...’ सुनाई।