फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनता मेल को आधा घंटा रोका, आगे दौड़ाई स्पेशल ट्रेन

Mon, 18 Dec 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल को आगे निकालने के लिए देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता मेल को शहर के स्टेशन पर रविवार को आधा घंटा रोका गया। जनता मेल लगभग डेढ़ घंटे देरी से सुबह 11 बजे रायबरेली स्टेशन पर पहुंची थी। उसे रोक लिया गया। इसके बाद 11:15 बजे आई लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इसके बाद जनता मेल को 11:30 बजे चलाया गया। जनता मेल शहर के स्टेशन से पहले बछरावां और हरचंदपुर के बीच भी रोकी गई। लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन साढ़े तीन घंटे देर से आई थी।
विज्ञापन


ट्रैफिक ब्लॉक के चलते विलंब से पहुंचीं कई ट्रेनें
लखनऊ के निगोंहा में रेल लाइनों पर चल रहे काम की वजह से रविवार को कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। इसके चलते यात्री परेशान हुए। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल आधा घंटा विलंब से आई। इस ट्रेन को बछरावां स्टेशन पर आधा घंटा रोका गया। वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता मेल भी आधा घंटा विलंब से पहुंची। इसके साथ नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटा, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटा, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा और सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें