झूलेलाल घाट पर गणेश उत्सव के लिए सजाया गया रंग बिरंगी रोशनी से पंडाल,
लखनऊ। अलीगंज का राजा गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से 13वां श्री गणेश जन्मोत्सव का आयोजन 27 से 31 अगस्त तक गुलाब वाटिका अपार्टमेंट नेहरू बाल वाटिका पार्क के पास, अलीगंज में किया जाएगा। अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महामंत्री शरद तिवारी, संरक्षक राजकुमार सिंघल, महेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मनोज मिश्रा ने बताया कि इस बार बप्पा का दरबार ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर तैयार हुआ है जिसमें बप्पा की मूर्ति चार फीट की है। इस वर्ष शोभायात्रा में जमशेदपुर झारखंड से डंका पार्टी का बैंड आ रहा है जो धूम मचाएगा। झांकी ग्रुप विशाल कालिया हरियाणा से आ रहा है जो पूरे रास्ते में झांकी का मंचन करेंगे। मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि 27 अगस्त को सुबह 9 बजे मूर्ति स्थापना एवं शृंगार होगा। शाम 7 बजे कानपुर के भजन गायक तरंग व मुकेश का कार्यक्रम होगा। संरक्षक संदीप अग्रवाल ने बताया कि विसर्जन शोभा यात्रा 31 अगस्त को निकाली जाएगी।