जंबूरी : उपमुख्यमंत्री 100 बेड के अस्पताल का आज करेंगे उद्घाटन
लखनऊ। प्रदेश में 61 साल बाद 23 से 29 नवंबर तक हो रहे सात दिवसीय 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन जंबूरी की औपचारिक शुरुआत रविवार से हो रही है। इसका विधिवत उद्घाटन 24 नवंबर को दोपहर तीन बजे होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। 28 नवंबर को समापन समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुबह 10.30 बजे 100 बेड के अस्पताल व ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन करेंगे। पहले दिन रजिस्ट्रेशन के बाद स्काउट्स अपनी-अपनी कलर पार्टी और बैंड का चयन कर उद्घाटन समारोह की रिहर्सल करेंगे।