फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अफसर चुनाव में व्यस्त, जाम से जूझ रहा शहर

Wed, 08 May 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के अंदर दो ओवरब्रिज की सड़कों का निर्माण अधर में लटका है। निर्माण के लिए एक ओवरब्रिज से आवागमन एक महीने तो दूसरे से 15 दिन पहले रोक दिया गया है। इससे शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। अफसर लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं, तो कार्यदायी एजेंसियां मौज कर रही हैं। यही वजह है शहर में हर दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के जहानाबाद चौकी से रतापुर जाने वाली सड़क पर गल्ला मंडी के ओवरब्रिज की सड़क खस्ताहाल थी। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के लिए एक महीने पहले ओवरब्रिज से आवागम रोक दिया है, लेकिन अब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया है। इससे व्यापारियों और नागरिकों को गल्ला मंडी पहुंचने के लिए रायबरेली-प्रयागराज होकर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को करीब तीन किलोमीटर चक्कर काटने के अलावा जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
इसी तरह मामा चौराहा स्थित ओवरब्रिज से भी आवागमन 15 दिन पहले रोक दिया गया है। इस ओवरब्रिज की सड़क की मरम्मत होनी है। अब तक एक तिहाई भी काम पूरा नहीं हो सका है। ओवरब्रिज से आवागमन बंद होने से लोग सिविल लाइंस या नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग से होकर निकलते हैं। इससे हर दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। रेलवे क्राॅसिंग का गेट बंद होने से वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है।
विज्ञापन

अतिक्रमण की वजह से लग रहा जाम
नेहरू रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लगने की सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण है। रेलवे क्राॅसिंग से लेकर बरगद चौराहे तक सड़क किनारे ठेलियां की दुकानें लगी रहती हैं। इस वजह से अक्सर जाम लगा रहता है। नेहरू नगर निवासी आशीष तिवारी, इंदिरा नगर निवासी अश्वनी बाजपेयी ने बताया कि दोनों ओवरब्रिजों से आवागन तो रोक दिया गया है, लेकिन आने-जाने के लिए डायवर्जन ठीक से नहीं कराया गया है। न ही अतिक्रमण हटवाया गया है।

तेजी से चल रहा काम
दोनों ओवरब्रिज की सड़कों को दुरुस्त कराने का काम तेजी से चल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों ओवरब्रिजों की सड़क दुरुस्त कराकर आवागन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- महिपाल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें