फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिकायत पर बंद किया गया जैन पेट्रोल पंप

Thu, 29 Aug 2024 05:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर स्थित जैन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह पानी बेचने के संबंध में सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और जिला पूर्ति अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पेट्रोल पंप को जांच पूरी होने तक के लिए बंद करा दिया। ऑयल कंपनी के अधिकारी मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन


जांच के बाद ही पंप खोला जाएगा।बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर बाइक की टंकी से पेट्रोल की जगह पानी निकलने का वीडियो वायरल हुआ। आरोप लगाया गया कि जैन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराया गया, लेकिन पेट्राल की जगह पानी भरा गया। वीडियो वायरल होने और शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला की टीम ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जांच की।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जैन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह पानी बेचने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंचकर ऑयल कंपनी के लखनऊ स्थित कार्यालय से आटोमेशन के माध्यम से पंप को बंद करा दिया गया है। ऑयल कंपनी के अधिकारियों की जांच के बाद ही पंप को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें