जेलर से अधीक्षक बने मृत्युंजय पांडेय को कैप पहनाते डीजी जेल पीसी मीणा।
लखनऊ। जिला जेल में तैनात जेलर मृत्युंजय पांडेय प्रोन्नत होकर जेल अधीक्षक बनाए गए हैं। राज्यपाल से संस्तुति के बाद शासन ने बृहस्पतिवार को इसका आदेश जारी किया। आलमबाग स्थित जेल मुख्यालय में शुक्रवार को डीजी जेल पीसी मीणा ने मृत्युंजय पांडेय के कंधे पर अशोक की लाट लगाने के साथ ही कैप पहनाकर बधाई दी। मौके पर अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेंद्र सिंह व डीआईजी जेल डॉ. रामधनी भी मौजूद रहे।