फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जगतपुर थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 03 Dec 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के पूरे पंचम सिंह मजरे हरदीटीकर गांव में फायरिंग व मारपीट के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को थाने के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीण केस दर्ज कर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। एसओ का कहना है कि घटना के संबंध में दोनों पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव के दिनेश पाल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे खेत में ट्रैक्टर-ट्राॅली पर धान लादने के दौरान भदोखर क्षेत्र के बेलाटेकई निवासी कल्लू व अन्य लाेगों ने हमला कर दिया। मारपीट करने के साथ फायरिंग की।
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों को बुलाकर आरोपी को उनके सुपुर्द कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। हमलावर को रात में ही छोड़ दिया। जगतपुर एसओ बबिता पटेल का कहना है कि मारपीट के संबंध में दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें