लखनऊ। ट्रैक मेंटेनेंस के काम के कारण रेलवे ने जौनपुर स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॅाक लिया है। इस कारण जबलपुर-अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन बदले रूट से चलाई जाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन 01705 जबलपुर-अयोध्या धाम स्पेशल जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, अयोध्या कैंट के रास्ते चलेगी। ट्रेन जौनपुर जंक्शन की जगह जौनपुर सिटी स्टेशन पर रुकेगी।