फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिनभर रही बदली, सर्द हवा ने कंपकंपाया

Tue, 16 Jan 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पिछले कई दिनों से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। सोमवार को भी कोहरा छाने के साथ दिनभर आसमान में बदली रही। सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। लोग धूप के दीदार को तरस गए। न्यूनतम पारा लुढ़कने से ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।
विज्ञापन


जिले का मौसम पिछले कई दिनों से बेहद सर्द बना हुआ है। एक सप्ताह पहले की बात की करें तो सर्दी का सितम इस कदर है कि लोगों का अधिकांश समय हीटर या अलाव के सामने ही गुजर रहा है। आम दिनों की अपेक्षा अब सड़कों पर कम ही लोग दिखाई देते हैं।
सुबह 10 बजे कोहरे की धुंध छंट गई, लेकिन आसमान में बदली रहने से धूप नहीं निकली। घरों से निकलने वाले लोगों के हाथ और पैर जम गए तो घरों में भी सुकून नहीं मिला। लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लेकर जैसे-तैसे दिन गुजारा। शाम होते-होते गलन और बढ़ गई तो रात में कोहरा फिर पैर पसारने लगा।
विज्ञापन

ऐसे में आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) फुरसतगंज अमेठी के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें