फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार्यस्थलों पर आंतरिक परिवाद समिति का गठन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए बुधवार को विकास भवन के सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 विषय पर कार्यशाला हुई। इसका उद्घाटन सीडीओ, एसीपी (महिला अपराध) लखनऊ ने किया। सीडीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं व शी बॉक्स पोर्टल की प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठान, उपक्रमों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन अनिवार्य है। इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर लगाना जरूरी है। समिति का गठन न करने पर पॉश एक्ट के तहत जुर्माने का प्रावधान है। पैनल के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का जवाब दिया। महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें