फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इकोनॉमी बढ़ाने के लिए उद्योगों का आगे आना जरूरी

Fri, 20 Sep 2024 07:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सूक्ष्म उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए यूग्रो कैपिटल ने राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के साथ साझेदारी की है। इसके तहत यूपी के छोटे व्यवसायों के लिए यूग्रो कैपिटल के संस्थापक व प्रबंध निदेशक शचिंद्र नाथ व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। गोमती नगर स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को आयोजित उद्योग संवाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि अगर प्रदेश को एक ट्रिलियन इकोनॉमी की राह पर लाना है, तो पर्यटन और उद्योग को एक साथ मिलकर आगे आना होगा, इमसें महिलाओं को भी पर्यटन रोजगार से जोड़ने की जरूरत होगी। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम ने कहा कि पर्यटन और उद्योग मिलकर प्रदेश में विकास की एक नई इबारत लिख सकते हैं। वहीं यूग्रो के निदेशक शचिंद्र नाथ ने कहा कि यह छोटे व्यवसायों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने, डिजिटल क्रेडिट के लाभों को बढ़ावा देने का काम करेगा।
विज्ञापन





मेयर ने कहा व्यापारियों की समस्या का होगा समाधान

इस मौके पर ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल एवं वेयर हाउस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता राजनारायण सिंह ने कहा कि व्यापारियों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान देने की जरूरत है। आज ट्रांसपोर्ट नगर का व्यापारी गोमती नगर से भी ज्यादा सरकार को टैक्स देता है, लेकिन वह सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि वहां सड़कें तक दुरुस्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों अमर उजाला ने उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। इस मौके पर मौजूद मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि मैं ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों से वादा करती हूं कि उनके यहां विकास कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें