फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूमधाम से मनाया ईश्वर धाम मंदिर का वार्षिकोत्सव

Sat, 07 Feb 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया ईश्वर धाम मंदिर का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-8 सि्थत ईश्वर धाम मंदिर में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव पर भव्य कार्यक्रम हुआ। भगवान का पंचामृत अभिषेक और नयनाभिराम शृंगार किया गया। सुबह सहस्त्रनामावली मंत्रोच्चार एवं पुष्पार्पण हुआ। दोपहर को रामायणी तिवारी बंधुओं ने ओजस्वी स्वर में ''सुंदरकांड'' की चौपाइयां पेश कीं। जयनाथ झा के मार्गदर्शन में भजनों की ''मणिमाला'' पिरोई गई। यह आयोजन मंदिर ट्रस्ट की ओर से हुआ। मुख्य ट्रस्टी शारदा पांडेय, गौरव पांडेय और पंकज गुप्ता, सुधा सिंह, लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव डाॅ. सुधा द्विवेदी, लोक चौपाल प्रभारी अर्चना गुप्ता, गीता शुक्ला, डाॅ. अंजू भारती आदि लोग मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया ईश्वर धाम मंदिर का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें