फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फरवरी में ओडिशा घुमाएगा आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पर्यटकों को फरवरी में ओडिशा की सैर कराएगा। बुधवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में पैकेज लॉन्च किया गया। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि हवाई पैकेज के तहत दो से छह फरवरी तक भुवनेश्वर, नंदनकानन, पुरी, चिल्का और कोणार्क का भ्रमण कराया जाएगा। अकेले ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 55350 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 44000 रुपये व तीन के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 41300 रुपये पैकेज की दर है। बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर और 8287930911 नंबर पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें