लखनऊ। आईआरसीटीसी पर्यटकों को अगस्त के अंत में थाईलैंड की सैर कराएगा। इस हवाई टूर का पैकेज मंगलवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में लांच किया गया।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि 29 अगस्त से तीन सितंबर तक होने वाले इस टूर में एयर एशिया की सीधी उड़ान से यात्रा कराई जाएगी। चार सितारा होटल में ठहराव, भारतीय भोजन, यात्रा बीमा, गाइड सुविधा शामिल है। पर्यटकों को टाइगर पार्क, कोरल आइलैंड, अल्काजार शो, बैंकॉक मंदिर दर्शन, चाओ फ्राया क्रूज डिनर, सफारी वर्ल्ड, सी लाइफ ओशियन वर्ल्ड व जेम्स गैलरी का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज की दर प्रतिव्यक्ति 73,300 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 62,800 रुपये, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 61,600 रुपये प्रतिव्यक्ति है। बुकिंग गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी के कार्यालय व वेबसाइट www.irctctourism.com पर कराई जा सकती है। मोबाइल नंबरों 9236367954 व 8287930922 पर संपर्क कर सकते हैं।