28 से दक्षिण भारत के दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी
नववर्ष के उपलक्ष्य में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) यात्रियों को दक्षिण भारत के दर्शन विशेष ट्रेन से 28 से कराएगा।
यह यात्रा ट्रेन 28 जनवरी से 6 फरवरी तक 9 रात व 10 दिन की होगी। यात्रा पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 9450 रुपये है।
इसके अंतर्गत कांचीपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम (रामनाथ स्वामी मंदिर) एवं मदुरई (मीनाक्षी मंदिर दर्शन) यात्रा कराई जाएगी।
ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी लखनऊ, कानपुर और झांसी से उपलब्ध है।
पैकेज में नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा तथा धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा। यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी कार्यालय व वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा सकती है।