आईआरसीटीसी 12 से 20 फरवरी तक धार्मिक यात्रा कराने जा रहा है। कॉरपोरेशन चार ज्योतिर्लिंग और साबरमती आश्रम की यात्रा भी कराएगा। आठ दिनों की यात्रा का प्रति यात्री पैकेज 8505 रुपये है। इस पैकेज में लोगों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, द्वारिकाधीश मंदिर के अलावा स्टैचू ऑफ यूनिटी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। ट्रेन गोरखपुर से चलेगी, जो देवरिया, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर व झांसी स्टेशन से गुजरेगी। इस यात्रा के बारे में आईआरसीटीसी की वेबसाइट अथवा गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन कार्यालय से जानकारी हासिल कर सकते हैं।