फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिसंबर में थाईलैंड की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर में थाईलैंड की सैर कराएगा आईआरसीटीसी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पर्यटकों को थाईलैंड की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी की ओर से पैकेज लॉन्च किया गया। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि थाईलैंड कॉलिंग टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। जोकि 24 से 29 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत एयर एशिया की डायरेक्ट फ्लाइट से यात्रा, चार सितारा होटल में रुकना, भारतीय भोजन, ट्रेवेल बीमा, गाइड की सुविधा रहेगी। साथ ही पर्यटकों को टाइगर पार्क, कोरल आइलैंड, अल्काज़ार शो, बैंकॉक मंदिर, चाओ फ्राया क्रूज़ डिनर, सफारी वर्ल्ड, सी-लाइफ ओशियन वर्ल्ड व जेम्स गैलरी घुमाई जाएगी। पैकेज की दर अकेले रुकने पर प्रतिव्यक्ति 75400 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 63500 रुपये, तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 63500 रुपये है। पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर में पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय व irctctourism.com वेबसाइट तथा 9236367954/8287930922 नंबरों पर कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें