माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नववर्ष का उत्सव मेघालय में मनाने वालों के लिए आईआरसीटीसी ने पर्यटकों के लिए मेघालय की सैर का टूर पैकेज बुधवार को गोमतीनगर के पर्यटन भवन स्थित कार्यालय में लॉन्च किया है। बुकिंग शुरू हो गई है। ईएमआई पर यात्रा की सुविधा दी जा रही है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 29 दिसंबर से चार जनवरी तक यात्रा कराई जाएगी। टूर में यात्रियों को लखनऊ से गुवाहाटी आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से होगी। खानपान व ठहरने का इंतजाम तीन सितारा होटल में रहेगा। यात्रा के दौरान सेवन सिस्टर्स फॉल्स, नोहकलिका फॉल्स, मावस्मई गुफाएं, एलीफेंट फॉल, एशिया का सबसे साफ गांव मावलिननॉन्ग, लिविंग रूट ब्रिज, दावकी नदी, डॉन बॉस्को म्यूजियम, उमियम झील, बारापानी, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मां कामाख्या मंदिर, व्रह्मपुत्र नदी पर सूर्यास्त का भ्रमण कराया जाएगा। अकेले ठहरने पर पैकेज का मूल्य 77400 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 56600 रुपये, तीन व्यक्तियो के एक साथ रुकने पर प्रतिव्यक्ति 54100 रुपये दर है। बुकिंग पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं वेवसाइट irctctourism.com तथा 8287930911/902 पर कराई जा सकती है।