राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान पर इकबाल अंसारी ने कहा कि बात राम मंदिर की है। बात धर्म की है। लोग मंदिर मस्जिद के विवाद में ना आएं और बढ़-चढ़कर चंदा दें। उन्होंने कहा कि धर्म के काम में मेहनत की कमाई लगती है तो भगवान भी खुश होते हैं और अल्लाह ताला भी खुश होते हैं। चंदा देने में कोई बुराई नहीं है। लोग चंदा दें चाहे एक रुपया या एक लाख। राम मंदिर में सब का सहयोग होना चाहिए। वह बोले, चंदा देने से एक दूसरे के मुसीबत कम होती हैं। ये श्रद्धा का सवाल है और इससे पुण्य मिलता है। गौरतलब है कि इकबाल अंसारी मस्जिद मामले के पैरोकार रहे हैं ।