शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए आईपीएस मोहित गुप्ता को वाराणसी रेंज का आईजी बनाया है। बता दें डाॅ. ओपी सिंह के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद से आईजी रेंज वाराणसी का पद रिक्त था। करीब एक माह पूर्व सीबीआई से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने पर वापस आए मोहित गुप्ता प्रतीक्षारत चल रहे थे, जिन्हें अब वाराणसी के आईजी रेंज के पद पर तैनात किया गया है।