फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोबरियाल से आज होगी दोबारा पूछताछ, बैंक खातों का मांगा पुलिस ने ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजस्व परिषद के चेयरमैन के पूर्व निजी सचिव विवेकानंद डोबरियाल से लखनऊ पुलिस ने कैसरबाग थाने में शनिवार को पूछताछ की थी। कई सवालों के जवाब अधूरे रह गये थे। वहीं डोबरियाल ने अपने पक्ष में कोई दस्तावेज नहीं पेश किया। वहीं बैंक खातों व बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ के दौरान वह चुप्पी साध गया। पुलिस ने उससे बैंक व संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। इसके लिए पुलिस ने दोबारा सोमवार को पूछताछ के लिए समय निर्धारित किया है। सोमवार को दोबारा पूछताछ के साथ दस्तावेज भी प्रस्तुत करने हैं।
विज्ञापन

तीन महीने की लुकाछिपी के बाद डोबरियाल को सुप्रीम कोर्ट से अरेस्ट स्टे मिलने के बाद वह शनिवार को कैसरबाग थाने पहुंचा था। जहां डोबरियाल से जेसीपी नीलाब्जा चौधरी, डीसीपी पूर्वी व क्राइम प्राची सिंह व विवेचक एसीपी कैसरबाग ने घंटों पूछताछ की। इस दौरान वह खुद को बेकसूर बता गोलमोल जवाब देता रहा। दो दिन पहले ही कैसरबाग पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर विवेचना में सहयोग करने को कहा था। वरना उसके खिलाफ कोर्ट में रिपोर्ट देकर उसका स्टे आर्डर रद्द कराने की चेतावनी दी थी। डीसीपी पूर्वी के मुताबिक, मुहर्रम में ड्यूटी के कारण उससे लंबी पूछताछ नहीं हो सकी। सोमवार को दोबारा पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें