फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जांच पर जांच, पर हादसे की वजह नहीं साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर में इमारत ढहने की असल वजह चार दिन बाद भी नहीं पता चल सकी है। पीडब्लूडी की रिपोर्ट में बीम कमजेार होने की बात सोमवार को सामने आई, लेकिन इसके बाद शासन की उच्च स्तरीय समिति बन गई। ऐसे में अब पहले बनी समिति का प्रभाव कम हो गया है।

उच्च स्तरीय समिति के बाद गुजरात की फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई गई। एलडीए की टीम ने भी जांच की है। ऐसे में अब मामला जांच समितियों में उलझता जा रहा है। कोई ट्रक की टक्कर से तो कोई जलभराव को हादसे की वजह बता रहा है। ढही इमारत के बीम, कॉलम, सरिया, ईंट और सीमेंट के बुरादे की जांच लोक निर्माण विभाग व अहमदाबाद के गांधीनगर स्थित फोरेंसिक विश्वविद्यालय से कराई जा रही है। पहले आईआईटी कानपुर से जांच कराए जाने की बात थी, लेकिन अभी वहां नमूना नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना वैज्ञानिक जांच इमारत की गुणवत्ता पर सवाल ठीक नहीं : कुमकुम सिंघल

ट्रांसपोर्टनगर हादसे के बाद इमारत की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए। इसे लेकर बिल्डिंग की मालकिन आशियाना निवासी कुमकुम सिंघल ने वीडियो जारी कर बयान दिया कि उनके पति राकेश सिंघल 78 वर्ष के हैं और गंभीर रूप से बीमार हैं। हमारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया, जो सही नहीं है। नियमानुसार निर्माण कराया था। हादसे में हमारा दफ्तर और गोदाम भी गिरा है। हमारे कर्मचारी भी घायल हैं। किरायेदारों को भी भारी नुकसान हुआ है। हम उनके लिए दुखी हैं। प्रशासन से निवेदन है कि पूरी वैज्ञानिक जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जाए। आशंका है कि भारी बारिश के बाद हुए जलभराव से इमारत की नींव को नुकसान पहुंचा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें