ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में स्पार्क्स रोबोटिक्स क्लब ने सत्र 2026 के नवागंतुकों के लिए एक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियोें को रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से परिचित कराया गया। अभियांत्रिकी संकाय और क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी की उपयोगिता और व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी गई। क्लब के फैकल्टी हेड डॉ. एसएएच रिजवी और फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।