ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक अधिकारियों व गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए सहजयोग ध्यान सत्र का आयोजन किया। सत्र में प्रतिभागियों ने ध्यान का अनुभव प्राप्त किया और मानसिक शांति एवं एकाग्रता के महत्व को समझा। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि सत्र में सहजयोग ध्यान के माध्यम से आंतरिक ऊर्जा की जागृति, मानसिक शांति और सकारात्मकता के महत्व से परिचित कराया गया।