फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार 23 को

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में पूर्णकालिक पीएचडी सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए 23 नवंबर को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और साक्षात्कार होगा। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे विभाग में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश द्विवेदी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उनकी स्वप्रमाणित और हस्ताक्षरित एक छायाप्रति भी लानी होगी। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका व प्रमाणपत्र, स्नातक और परास्नातक की अंकतालिका व डिग्री, आवेदन पत्र और फोटो पहचान पत्र शामिल हैं। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को जाति एवं श्रेणी प्रमाणपत्र और दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र लाना होगा। अभ्यर्थियों को अपनी पीएचडी शोध रूपरेखा (सिनॉप्सिस) और प्रस्तुतीकरण भी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें