पुनर्वास विवि में इंटरव्यू स्थगित
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में विशेष शिक्षा संकाय के गैर शैक्षिक पदों पर 17 सितंबर को प्रस्तावित वाक-इन इंटरव्यू अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। अब यह इंटरव्यू 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में विवि के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के 18 सितंबर को प्रस्तावित वाक-इन इंटरव्यू अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर अब 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।