लखनऊ। एकेटीयू की ओर से अपने छात्रों के लिए भारतीय अंतरिक्ष प्रयोगशाला में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. अरुणिमा वर्मा ने बताया कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण की ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अक्तूबर व दूसरे चरण के लिए 18 दिसंबर तक होंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट aktu.ac.in पर इसका विस्तृत कार्यक्रम भी अपलोड कर दिया गया है। छात्र इसके लिए अनुसार आवेदन कर सकते हैं।