फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मवेशी के टकराने से पौन घंटे खड़ी रही इंटरसिटी

Thu, 23 Mar 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रयागराज से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से बुधवार को मवेशी टकरा गया। इससे ट्रेन करीब पौन घंटे तक पूरे भोज मजरे पचखरा गांव के पास खड़ी रही।
विज्ञापन


प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी ऊंचाहार जंक्शन से शाम 6.45 बजे रवाना हुई और ईश्वरदासपुर रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची, तभी पूरे भोज मजरे पचखरा गांव में ट्रेन से मवेशी टकरा गया। इससे इलेक्ट्रिक इंजन में खराबी आ गई।

लोको पायलट ने अगले स्टेशन जलालपुर धई को सूचना दी। इससे पहले कि कोई टीम पहुंचती, लोको पायलट ने खुद ही इंजन में आई खराबी को दुरुस्त कर लिया। करीब पौन घंटे ट्रेन खड़ी रहने के बाद रवाना हो गई।
विज्ञापन


ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस से मवेशी टकराया, जिससे इंजन का वैक्यूम सिस्टम खराब हो गया। खराबी को दुरुस्त करके ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें