ग्रामीणों को समस्याओं को सुनते तहसीलदार।
मलिहाबाद। क्षेत्र के गांवों में बुधवार को तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। तहसीलदार नितिन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के महमदनगर रहमतनगर जिन्दौर, दौलतपुर, तिरगंवा, मनकौटी, रसूलाबाद, तरौना, कहला, सहित कई पंचायतों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक समस्याओं को सुना गया है। ग्राम जिंदौर पंचायत में खतौनी में नाम संशोधन, मेड़, रास्ता, वरासत जैसी समस्याएं आईं।
ग्रामीणों को समस्याओं को सुनते तहसीलदार।