जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकल रहे गंगा एक्सप्रेसवे के दायरे में आ रहे साधन सहकारी समिति व विद्यालय भवन को शुक्रवार को ढहा दिया गया। ओम नगर स्थित गोकुलपुर साधन सहकारी समिति का भवन निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के बीच में आ रहा था, जिसे ढहा दिया गया।
एडीओ सहकारिता रमेश चौधरी ने बताया कि जो एजेंसी गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही है, वहीं दूसरा भवन बनवाकर देगी। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय कूड़ के भवन को भी ढहा दिया गया है। विद्यालय में 52 छात्र पंजीकृत हैं। इनके पढ़ने की व्यवस्था उच्च प्राथमिक विद्यालय, जगतपुर में की गई है।