लखनऊ। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के तहत 15 सितंबर तक आवेदन होने है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं पर संयुक्त शिक्षा निदेशालय में कुछ विद्यालयों की ओर से शिकायत की गई है। विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि पोर्टल की आईडी संबंधित विद्यालय के जरिए ही खुलेगी। लेकिन, कई विद्यालय निजी आईडी से पोर्टल खोलना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय से पांच विद्यार्थियों के नवचारी विचारों का नामांकन करना है। संवाद