लखनऊ। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने स्कूटर इंडिया चौराहे, आलमबाग चौराहा, राजाजीपुरम, नक्खास में लेबर अड्डों के चयन के लिए निरीक्षण किया। इनकी स्थिति सुधरने से मजदूरों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशों के बाद यह कवायद की जा रही है।