फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीजीआई में न्यूक्लियर मेडिसिन के छात्र का अनशन जारी, जांच कमेटी बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के एमडी छात्र डॉ. मनमोहन सिंह का अनशन जारी है। उनका कहना है कि निदेशक की मौजूदगी में उनकी कॉपी को तत्काल सील किया जाए, अन्यथा विभाग के लोग हेराफेरी कर सकते हैं। मामले की जांच को प्रो. अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। यह सप्ताह भर में रिपोर्ट देगी। एमडी छात्र को पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसो. के अलावा रेजिडेंट डॉक्टर्स के अन्य संगठनों ने भी समर्थन भेजा है। इंडियन मेडिकल एसो. ने भी दोबारा कॉपी चेक कराने की मांग की है। मामले में पीजीआई निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने कहा कि नियमानुसार आगे की कार्यवाही होगी। मैं खुद छात्र से बात करने का प्रयास कर रहा हूं। उसे मेसेज भी किया पर जवाब नहीं आया। छात्र को अनशन के बजाय मुझसे बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें