तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट थाने का बुधवार शाम एसपी घनश्याम चौरसिया ने निरीक्षण कर मिलीं कमियां दूर कराने व लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने थाना परिसर में निर्माणाधीन आरक्षी बैरक, मालखाना, बंदीगृह व भोजनालय आदि का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान मेस प्रभारी को समय से पौष्टिक भोजन बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने उप निरीक्षकों संग बैठक कर वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, विवेचना के निस्तारण में तेजी लाने व रात में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी रखने को भी कहा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में फोर्स के ठहरने के लिए चिह्नित श्रीकृष्णा आदर्श इंटर कॉलेज हरदत्त नगर गिरंट का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे।