फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिंदगी की जंग हार गया मासूम, डॉक्टर पर केस

Sun, 09 Jul 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के सत्यम हॉस्पिटल में इलाज में बरती गई लापरवाही दो माह के नवजात पर भारी पड़ गई। शनिवार की रात इलाज के दौरान एम्स में मासूम की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक के बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और जानमाल की धमकी दिए जाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा के दो माह के बेटे राघव का इलाज शहर के इंदिरा नगर स्थित सत्यम हॉस्पिटल में हुआ था। वीगो लगाने में बरती गई लापरवाही के कारण नवजात का पूरा हाथ सड़ गया था। इसके बाद बच्चे को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया। सभी जांचे कराए जाने के बाद शुक्रवार को बच्चे के हाथ का ऑपरेशन किया गया था। बच्चे को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। रात में उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे के पिता ने सदर कोतवाली में लिखाई गई एफआईआर में आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉ. आशुतोष सिंह ने बच्चे के इलाज में लापरवाही बरती। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। इलाज के नाम पर दो लाख रुपये लिए। इसके बावजूद पैसे की मांग कर रहे थे। पैसा न देने पर जबरन अस्पताल से बाहर निकाल दिया। इलाज में बरती गई लापरवाही से बच्चे की जान चली गई। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर हॉस्पिटल संचालक डॉ. केएस सिंह के बेटे डॉ. आशुतोष सिंह पर केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
डीएम माला श्रीवास्तव के आदेश पर इस प्रकरण की जांच एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार को सौंपी गई है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रकरण की जांच अभी तक नहीं कर पाए हैं। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस तरह की घटनाओं में भी किस तरह लापरवाही बरतते हैं। डीएम का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मासूम की मौत के मामले को लेकर कई संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मारुत त्रिपाठी की अगुवाई में पदाधिकारी सदर कोतवाली पहुंचकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा को ज्ञापन देकर सत्यम हॉस्पिटल के संचालक और उनके बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। ऐसा न होने पर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। साथ ही अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की आवाज उठाई। उधर, करणी सेना के पदाधिकारियों ने भी घटना पर नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें