फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुखार से मासूम की मौत, तीन को डेंगू

Tue, 08 Oct 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुखार और डेंगू का संक्रमण थम नहीं रहा है। बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चे की मौत हो गई। बुखार के 22 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में 68 लोगों की जांच में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। ओपीडी में भी जुकाम, बुखार और उल्टी दस्त से संबंधित ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


बछरावां क्षेत्र के टिकुरी नीमटीकर निवासी अमित (4) पुत्र रमेश को गत पांच अक्तूबर की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुखार की चपेट में आने के बाद बच्चे की हालत नाजुक हो गई थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को बुखार और डायरिया की चपेट में आने के बाद हबीब (7), सावित्री (60), अनुभव (45), अर्पित (5), सुभी (2), प्रतिमा (21), हरिप्रसाद (55), अरविंद (35), निधिका (15), सपना (27), रामावती (35) समेत 22 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में 68 लोगों की एलाइजा जांच हुई, जिसमें तीन में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू वार्ड फुल हो गया है। सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। परचा बनवाने के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ा। ओपीडी कक्षों के बाहर भीड़ रही। खासकर मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। प्रयोगशाला और दवा काउंटरों पर भी लाइन देखने को मिली। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें