फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इनर इंजीनियरिंग पर काम करें रेलकर्मी, बेहतर होगा स्वास्थ्य

विज्ञापन
इनर इंजीनियरिंग पर काम करें रेलकर्मी, बेहतर होगा स्वास्‍थ्य
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन की ओर से रेलकर्मियों व उनके परिजनों के लिए बंदरियाबाग स्थित ‘संस्कृति‘ अधिकारी क्लब में ईशा फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय योग सत्र आयोजित किया गया। इसमें मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल तथा पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने योग सत्र की सराहना करते हुए कहाकि ऐसे आयोजन रेलकर्मियों के स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा  कार्यजीवन संतुलन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ईशा फाउंडेशन की ओर से संचालित यह योग सत्र इनर इंजीनियरिंग प्रोग्राम पर आधारित था। जो योग के प्राचीन विज्ञान से प्रेरित सरल अभ्यासों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सुधार लाता है। इस प्रकार के कार्यक्रम व्यक्तिगत और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए आंतरिक परिवर्तन का अवसर प्रदान करते हैं, जो आधुनिक जीवन की व्यस्तता में संतुलन बनाने में संतुष्टि प्रदान करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें