फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खौलते टैंक में गिरे युवक की मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के डिहवा मजरे चांदाटीकर निवासी सूर्य प्रकाश उर्फ सूरज (30) पांच अक्तूबर को नंदाखेड़ा गांव में लेमनग्रास की पिराई कर रहा था। इस दौरान टंकी का ढक्कन खोलते समय वह खौलते टैंक में गिर गया।
विज्ञापन

इस हादसे में सूर्य प्रकाश गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। हालत में सुधार न होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सूर्य प्रकाश की मौत हो गई। इस जानकारी पर मृतक की पत्नी प्रीती, पिता गंगा प्रसाद व मां मनोरमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें