फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : एमएलसी के फर्जी हस्ताक्षर से सदन में मांगी सूचना, विधान परिषद में दोनों पक्ष ने जताया एतराज

Wed, 01 Mar 2023 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधान परिषद में बुधवार दोपहर बाद चर्चा के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ी सूचना लगाए जाने की जानकारी मिली। यह भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक के हस्ताक्षर से लगाई गई थी। पाठक ने सूचना की कापी निकलवाई। देखा तो उस पर उनके फर्जी हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद में एमएलसी का फर्जी हस्ताक्षर करके राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े मुद्दे पर सूचना मांग ली गई। इस पर एमएलसी ने विरोध किया। सदन में पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों ने उच्चस्तरीय जांच कराने पर सहमति जताई। अधिष्ठाता डा. सरोजनी अग्रवाल ने जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


विधान परिषद में बुधवार दोपहर बाद चर्चा के दौरान नियम 111 (अविलंबनीय लोक महत्व पर) के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ी सूचना लगाए जाने की जानकारी मिली। यह भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक के हस्ताक्षर से लगाई गई थी। पाठक ने सूचना की कापी निकलवाई। देखा तो उस पर उनके फर्जी हस्ताक्षर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में कोई गैंग कार्य कर रहा है, जो सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर सूचना लगा रहा है। उन्होंने इस मामले को सदन में उठाते हुए एतराज जताया। विपक्ष के सदस्यों ने भी चुटकी ली। इस मामले पर दोनों पक्षों में आम राय बनी कि प्रकरण की जांच कराई जाए। अधिष्ठाता डा. सरोजनी अग्रवाल ने पूरे प्रकरण की जांच कराने के लिए सरकार को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें