लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधिक सहायता केंद्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मोहनलालगंज स्थित जिला कारागार में विधिक सहायता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अल्प अवधि के लिए निरुद्ध बंदियों की जीवन-स्थितियों और कारागार की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्हें निशुल्क विधिक सहायता और मूल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। जेल उपाधीक्षक संतोष द्विवेदी ने बताया कि जिला कारागार लगभग डेढ़ सौ एकड़ में विस्तृत है। इसकी अधिकृत क्षमता 4400 बंदियों की है।